बस्ती, सितम्बर 24 -- बस्ती। जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव श्याम यादव ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए मांग की है। ज्ञापन देने के बाद सपा नेता श्याम यादव ने बताया कि बस्ती-महुली सम्पर्क मार्ग से कृष्णा भगौती सोनिहा घाट सम्पर्क मार्ग के बीच कृष्णा भगौती से जोगीपुर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यह दो किमी लंबी सड़क पर स्कूली छात्र व व्यापारी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग जोगीपुर, चन्दो, मल्हवारा, अगई भगाड, न्यौरीगाडा, कुसरौत, पाथरभीत के साथ दर्जनों गांव को शहर से जोड़ती है। बड़ी संख्या में श्रमिक का भी इस मार्ग से आवागमन होता हैं। इसके साथ बरसात के दिनों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इस मार्ग को तत्काल मरम्मत करने के लिए मांग किया है। डीएम को सम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.