जौनपुर, अप्रैल 15 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे खेती-किसानी, दैनिक कार्यों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत जल जीवन मिशन के कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय विधायक डॉ. आरके पटेल से की थी। लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। यह भी पढ़ें- अधूरी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर मलेथू से हीरापट्टी मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि इंटरलॉकिंग सड़क को पाइप...