नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का काम जारी है। ऐसे में सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कट तक क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 15 दिनों तक डायवर्जन किया गया है। यहां करीब 1.3 किलोमीटर के रास्ते के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि सड़क की रि-सर्फेसिंग कराई जा रही है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। रि-सर्फेसिंग कार्य के लिए डायवर्जन किया गया है। इस कार्य के पूरा होने तक सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन अब 60 मीटर रोड यानी डाढ़ा रोटरी से बैनेट विश्वविद्यालय होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के लिए गुड न्यूज, डेडिकेटेड फ्र...