कटिहार, मई 3 -- मनिहारी निज संवाददाता। कुमारीपुर पंचायत के बौरनी गांव से सोराडांगी पश्चिम टोला जाने वाली एमएमजीएसवाई सड़क की मरम्मती कार्य मे अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणो ने विभाग तथा संवेदक के खिलाफ विरोध जताया है । यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोशग्रामीणों के आरोप ग्रामीण अब्दुल बारी,जहांगीर, तनवीर आलम,नसीम अख्तर, अब्दुल अजीज, अजमल आदि ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद संवेदक द्वारा सड़क का मरम्मती कराया गया है । परंतु इस वर्ष सड़क का आखिरी मरम्मती कार्य मे घोर अनियमितता बरती जा रही है । सभी ग्रामीणो की माने तो सड़क पर थोड़ी अलकतरा छीटकर उसी के उपर हाफ इंच मेटेरियल पैर से दबाकर बिछाया जा रहा है ।बारिश में समस्या मुसलाधार बारिश मे सड़क पर बिछाया गया सारा मेटेरियल पानी के रेत मे बह गया है । बचा हुआ ...