औरंगाबाद, मार्च 14 -- बारुण-नवीनगर पथ पर केशव विगहा मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 से एनीकट तक पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग की यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान 15 मार्च से 18 मार्च तक बारुण-नवीनगर पथ पर हाइवा, बस एवं अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में बारुण से नवीनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को औरंगाबाद-अम्बा मार्ग से होकर नवीनगर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। वहीं नवीनगर से बारुण की ओर आने वाले भारी वाहनों को अम्बा अथवा नवीनगर-चतरा मार्ग से होकर औरंगाबाद के रास्ते बारुण की ओर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.