नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़क मरम्मत की निगरानी और बेहतर होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रोड मेंटेनेंस वैन के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इसके तहत हर वैन में जीपीएस और कैमरा लगा होगा, ताकि उसकी रियल टाइम निगरानी की जा सके। मरम्मत कार्य करने वालों के लिए ड्रेस निर्धारित की गई है, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप लगा होगा। ताकि वाहन की रोशनी पड़ने पर दूर से ही चालक को उनकी मौजूदगी का पता चल जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि नई एसओपी में रोड मेंटेनेंस वैन में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इसमें ग्लव्ज, हेलमेट, बूट, पोर्टेबल प्लास्टिक कोन, बैरिकेड, वार्निंग साइन शामिल रहेंगे। एसओपी में ड्राइवर, रिपेयर क्रू और सुपरवाइजर की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित...