सड़क मरम्मती में अनियमितता पर हरकत में आया विभाग
रांची, मई 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी-ब्राम्बे मुख्य सड़क की मरम्मती में अनियमितता को लेकर झारखंड युवा मंच सह पूर्व जिला पार्षद मसूद आलम के मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट का असर सोमवार को दिखा। विभागीय अधिकारी और संवेदक मशीनों के साथ मरम्मती स्थल पहुंचे और उखड़ी सड़क को दोबारा दुरुस्त कर कार्य शुरू कराया। मंच अध्यक्ष मसूद आलम और उपप्रमुख परवेज राजा ने कार्यस्थल पर पहुंचकर थिकनेस यंत्र से सड़क मरम्मती की जांच भी की। ज्ञात हो कि शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान घटिया सामग्री के उपयोग और अनियमितता का मामला सामने आया था। विभागीय जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इटकी मोड़ से ब्राम्बे चौक तक लगभग 16 किलोमीटर सड़क की मरम्मती कराई जा रही है। यह कार्य एनएक्सटीएनएसओ कंपनी को सौंपा गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.