कौशाम्बी, मई 20 -- महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा वार्ड तीन पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में जल जीवन मिशन के तहत आरसीसी रोड खोद कर छोड़ दिया गया था। इससे आम जन मानस को निकलने में दिक्कत होती थी। लोगों ने जिम्मेदारों से लगातार शिकायत किया तो अब ठेकेदार द्वारा मानक की अनदेखी करते हुए लीपापोती की जा रही है।नगर पंचायत के पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने आरसीसी सड़क की खुदाई करा दिया था। स्थानीय लोगों के दबाव पर अब ठेकेदार खोदी गई सड़क की मरम्मत कराने के नाम पर लीपापोती कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकारी मानक के अनुसार 8 इंच की गहराई से सड़क बनना चाहिए और चार इंच पीसीसी होनी चाहिए। लोगों की माने तो गुणवत्ता विहीन मै...