कटिहार, फरवरी 4 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 चंदेली भर्रा गांव में सड़क मरम्मतीकरण कार्य में संवेदक द्वारा घोर लापरवाही बरतने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। मौके पर माला देवी, सोनिया देवी, आशा देवी, राजू उरांव, बिल्ला उरांव, हिरवा उरांव, मालती देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मतीकरण के नाम पर सिर्फ चिप्पी लगाया जा रहा है। बताया एक तरफ सड़क में चिप्पी लगाया जा रहा है और दूसरी तरफ सड़क उखड़ना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मतीकरण दौरान संवेदक पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि सरकार लाखों करोड़ों खर्च कर सड़क निर्माण करवा रही है, बावजूद ग्रामीणों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा लगातार दो-तीन सालों से सड़क की यह...