सड़क बीच बैठे पशु बने समस्या
हापुड़, मई 12 -- शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर कई स्थानों पर पशु बैठे और घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय यातायात अधिक होने पर लोगों को कुछ समय के लिए रुकना पड़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशु किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन अचानक सड़क के बीच आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन चालक पशुओं को बचाने के प्रयास में संतुलन भी खो बैठते हैं। यह भी पढ़ें- लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग व्यापारियों और राहगीरों ने रेलवे रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को राहत मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.