गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस ने धनकोट नहर के पास लापरवाही से टैंकर खड़ा कर रास्ता रोकने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान हवलदार संजीव की टीम ने पाया कि टाटा टैंकर के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना का खतरा बना था। पूछताछ में चालक की पहचान एटा निवासी चन्द्रशेखर के रूप में हुई। पुलिस ने टैंकर जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन खड़े कर अवरोध पैदा न करें। यह भी पढ़ें- अवैध पार्किंग हटेगी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...