सड़क बस खड़ी कर सोता रहा है चालक, फंसी रही एंबुलेंस
देवरिया, अप्रैल 6 -- सलेमपुर/महदहां, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार सुबह हरैया वार्ड नंबर पांच स्थित ओवरब्रिज के पास एक अनुबंधित बस का चालक सड़क पर बस खड़ी कर सो गया। इसके चलते सलेमपुर मुख्य मार्ग पर हरैया से लेकर मझौली राज मोड़ तक लंबा जाम लग गया।इस जाम में एक एम्बुलेंस भी सायरन बजाते हुए फंसी रही। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले से ही जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन अनुबंधित बस चालकों की लापरवाही के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.