गोड्डा, अप्रैल 29 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत मोहानी से जटामा के बीच बन रही सड़क इन दिनों आम लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बन गई है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण पूरे मार्ग पर कहीं गहरे गड्ढे तो कहीं बड़े-बड़े गिट्टी फैले हुए हैं, जिससे रोजाना राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग तीन महीनों से सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। हर दिन बच्चे, बुजुर्ग, साइकिल सवार और बाइक चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- लोगों को हनवारा में यात्री शेड व ऑटो स्टैंड का इंतजार सड़क किनारे कहीं भी चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.