संभल, जनवरी 29 -- शहर में मनोकामना मंदिर से संभल-हसनपुर मार्ग इन दिनों श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए आस्था से ज़्यादा आशंका का रास्ता बनता जा रहा है। वजह है, इस मार्ग पर दोनों तरफ खड़ी रहने वाली बसें, जिन्होंने पूरी सड़क को मानो अवैध बस अड्डे में तब्दील कर दिया है। दिन हो या रात, सड़क के दोनों किनारों पर कतार में खड़ी बसें मार्ग को इतना संकरा कर देती हैं कि आमने-सामने से आने वाले वाहन मुश्किल से निकल पाते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह रास्ता जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तो हल्की-सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है। बावजूद इसके, न तो बस चालकों पर कोई रोक है और न ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.