सड़क बनी न जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान
बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के पहलवारा मोहल्ला में स्थित यूपीटी होटल के पीछे बनी नई कॉलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां नई कॉलोनी तो बसा दी गई, लेकिन न तो सड़क का निर्माण कराया और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। बरसात के दिनों में यहां की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। एक हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जो इसका दंश झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
सड़क की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रम्ह कुमारी आश्रम से लेकर देवी प्रसाद श्रीवास्तव के घर के आगे तक करीब 200 मीटर लम्बा रास्ता वर्षों से कच्चा पड़ा है। सड़क न बनने के कारण बारिश के समय पूरे रास्ते में पानी भर जाता है। साथ ही कीचड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.