महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आनंदनगर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर इसरार अहमद को एक ज्ञापन सौंप कर भागीरथपुर टिकट घर से उत्तर तरफ डेढ़ सौ मीटर पक्की सड़क बनाने की मांग की है। उक्त सड़क व्यवस्थित हो जाने से हजारों लोगों को भागीरथपुर स्टेशन आवागमन में काफी सुलभ हो जाएगा। भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ करीब डेढ़ सौ मीटर जर्जर मार्ग को व्यापक जनहित में बनवाए जाने का मांग की है। कहा कि भागीरथपुर रेलवे स्टेशन से दर्जनों गांव के लोगों को सड़क के बन जाने से लाभ मिलेगा। ज्ञापन के जरिये कहा है कि यदि रेलवे विभाग ने भागीरथपुर स्टेशन से उत्तर की तरफ 150 मीटर पक्की सड़क नहीं बनाया गया तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक व्यापक आंदोलन करने को बा...