सड़क बनाने की तैयारी लेकिन क्षतिग्रस्त सीवर लाइन बनाने को तैयार नहीं
प्रयागराज, जून 17 -- एलनगंज वार्ड के छोटा बघाड़ा में भृगु मार्ग पर लगभग 25 मीटर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे बदलने या मरम्मत के लिए स्थानीय लोग जलकल और जल निगम से मांग कर रहे हैं। दोनों विभाग ने सीवर लाइन ठीक करने से मना कर दिया है। परेशान होकर लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद निरीक्षण करने पहुंचे जलकल के कर्मचारी ने भी पल्ला झाड़ लिया। अब लोग परेशान हैं कि आखिर सीवर लाइन की मरम्मत कौन विभाग करेगा। जलकल और जल निगम ही सीवर लाइन का काम करते हैं। दोनों ने यह कहकर जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया कि उनके विभाग का काम नहीं है। लोगों ने बताया कि सीवर लाइन की मरम्मत के लिए जब नैनी स्थित गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर गए तो वहां से भी कहा गया कि मोहल्ला उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.