रामपुर, जनवरी 4 -- दलेलनगर से सरकड़ी की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था आए दिन शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। सैदनगर ब्लॉक क्षेत्र के दलेलनगर सरकड़ी गांव के मुख्य संपर्क मार्ग की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह मार्ग जर्जर हालत में है। लेकिन अब तक कोई मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण गांव के लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है। जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसकी अनदेखी से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। प्रदर्शन करने वालों में मिक्की अली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.