सड़क बनने पर कीचड़ से मिलेगी राहत: विधायक
रांची, जुलाई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ब्रजपुर गांव के लोगों का दशकों पुराना इंतजार अब खत्म होगा। ब्रजपुर ग्राम में अम्बा रोड स्थित शाहदेव साहू के घर से कमला देवी के घर तक एक किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास और सामुदायिक भवन का उद्घाटन सोमवार को हटिया विधायक नवीन जयसवाल और जिप अध्यक्ष निर्मला भगत ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीण कार्य विभाग से बनने वाली इस सड़क की अनुमानित लागत 1 करोड़ 19 लाख रुपये है। इसमें 3.75 मीटर चौड़ी और 0.200 मीटर मोटी पीसीसी सड़क के साथ 500 मीटर आरसीसी नाली तथा पानी निकासी के लिए 0.60x0.60 मीटर आकार के 7 बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को बारिश में कीचड़ से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क की गुणवत्ता पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.