सिद्धार्थ, मार्च 8 -- पथरा बाजार। क्षेत्र के धरमपुरवा से रमावपुर दूबे तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत करीब दो माह पूर्व हुई थी और अभी से गिट्टियां उखड़ने लगी। जिससे सड़क पुन: क्षतिग्रस्त हो रही है। क्षेत्र के लालजी चौरसिया, गोरखनाथ चौरसिया, ओम प्रकाश मिश्र, राम प्रकाश, अब्बूस, राम उजागिर चौरसिया, नन्हें माली सहित ने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो गया था। जो लगभग दो माह पहले बनाया गया लेकिन मरम्मत के दौरान मानक की अनदेखी की गई जिसके चलते जगह जगह सड़क उजड़ गई अब दुबारा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हम क्षेत्र के लोगों को दुबारा कठीनाईयो का सामना करना पड़ेगा। जेई हर्षित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को सही कराने के लिए बोला गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.