सड़क बदहाल होने से राहगीर परेशान
गंगापार, फरवरी 16 -- सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत कोटे से बनी मांडा खास के बूढ़ेनाथ मंदिर की जर्जर सड़क और नाली न बन पाने से मांडा खास बाजार से बूढ़ेनाथ मंदिर तक जाने वाले राहगीरों व इन मोहल्लों के ग्रामीणों को कीचड़, बदबू और गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के राजमहल के पूरब स्थित बाबा बूढ़े नाथ मार्ग की हालत पिछले दो साल से अत्यंत दयनीय बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क और जिला पंचायत द्वारा निर्मित नाली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और दोपहिया वाहन चालक आये दिन गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। निरंजनी अखाड़ा परिसर में स्थित दो सौ वर्ष प्राचीन बाबा बूढ़े नाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.