श्रावस्ती, फरवरी 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। चिल्हरिया गांव के मुख्य मार्ग की सीसी सड़क बदहाल होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं समुचित जलनिकासी की व्यवस्था के अभाव में सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनापुर लोहटी के मजरा चिल्हरिया गांव के ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग की सीसी सड़क बदहाल है और जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को आवगमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। विजय मौर्या के घर के सामने, तिलकराम के घर के पास मोड़ पर तो सड़क पूरी तरह से टूटी और बदहाल है और गड्ढे बने हुए हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसमें विजय मौर्या के घर से मुंशी बाबा के घर से निकली सीसी सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.