सड़क बंद किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गोपालगंज, मई 9 -- भोरे।ग्रामीण सड़क बंद किए जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को सिसई बाजार में भोरे-भिंगारी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर और बांस-बल्ला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पांच फीट रास्ता देने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। यह भी पढ़ें- चामी चौमेल के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के कारण बताया जाता है कि सिसई पंचायत के नया टोला के ग्रामीण वर्षों से सिसई बाजार आने-जाने के लिए एक रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। आरोप है कि बाजार के समीप संचालित एक निजी पारा लीगल इंस्टीट्यूट द्वारा उस रास्ते की घेराबंदी कर बंद किया जा रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ अनुभव राय, थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय तथा जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.