बिहारशरीफ, मार्च 15 -- चार माह पहले चलाया गया अभियान हुआ टांय-टांस फिस्स बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा बरकरार है। चार माह पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया गया अभियान टांय-टांय फिस्स हो गया है। अस्पताल मोड़, आलमगंज, पुलपर, भरावपर, सोहसराय की सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए सख्त आदेश जारी किया गया था। यह आदेश कुछ ही दिनों में विफल हो गयी। अभी तो भरावपर से लेकर रामचंद्रपुर, गांधी मैदान से आलमगंज-पुलपर पर अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य हो गया है। शहर के लोगों की मानें तो जिला प्रशासन व नगर निगम शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने का महज दिखावा करता है। शहर में रोज जाम रहता है फिर भी यातायात पुलिस नजर नहीं आती है। कभी-कभी तो सड़क पर पुलिस-प्रशासन के वाहन खड़ा करने से भी जाम लग जाता है। अब तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.