पटना, जून 15 -- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने पदाधिकारियों को राज्य में चल रहे कार्यों की भौतिक जांच करने का निर्देश दिया। विभाग का मुख्य फोकस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर है, जिसकी विशेष रूप से निगरानी की जाय। सड़क और पुल के निर्माण में कोताही या लापरवाही कड़ी कार्रवाई होगी। सचिव ने सोमवार को बिहार राज्य रोड विकास निगम और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, राष्ट्रीय उच्चपथ एवं पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित 50 करोड़ रुपये से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। प्रगति यात्रा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सड़क-पुल निर्माण में कोताही पर कड़ी कार्रवाई होगी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की भी सचिव ने समीक्षा की। कहा कि सभी छोटे-बड़े पुल-पुलियों की अनिवा...