हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण से पहले गैस पाइपलाइन बिछानी होगी। मंगलवार को समीक्षा बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने इस संबंध में एचपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए। सड़क निर्माण होने के बाद नगर निगम लाइन डालने की अनुमति नहीं देगा। नगर निगम के नए वार्डों में सीवरेज और पेयजल योजना का काम किया जा रहा है। इसके लिए खोदी गई सड़कों का अब पुनर्निर्माण किया जा रहा है। वहीं इन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाया जाना भी प्रस्तावित है। इसके लिए मंगलवार को मेयर ने यूयूएसडीए और एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यूयूएसडीए ने बताया कि पहले फेज में लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर नई गलियों में खुदाई का काम किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.