हरिद्वार, जून 19 -- ज्वालापुर की न्यू सराय बाईपास रोड की बदहाल स्थिति से राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों और राज लोक कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने जनहित में न्यू सराय बाईपास रोड का पुनर्निर्माण करने की मांग की है। हरिलोक चौराहा हाईवे रेड लाइट से ग्राम इक्कड़ तक करीब तीन किलोमीटर न्यू सराय बाईपास रोड क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गए है। गड्ढों में गिरने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। पिछले पांच सालों से सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। इस सड़क का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार काम उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने दिसंबर 2019 में किया था। आरोप है कि इस द...