नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- रजनीश पांडे दिल्ली के यमुना विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। सड़क पार कर रहे शख्स को दिल्ली नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नूर-ए-इलाही निवासी इसरार हुसैन के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी और 17 वर्षीय बेटे समेत अन्य सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- बैंक यूनियनों को दूसरे स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति पर सोमवार तक फैसला करें- HC यह भी पढ़ें- फर्स्ट टाइम वोटर्स ध्यान दें! दिल्ली में 29-30 सितंबर को लगने जा रहा स्पेशल कैंपऑटो लेने के दौरान हादसा परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इसरार चांद बाग इलाके से अपना ऑटो लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौ...