हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के चामाड़ गेट के निकट स्थित रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आकाश पुत्र रामचंद्र निवासी लोहा मंडी आगरा किसी काम से हाथरस आया था। बुधवर को वह रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार कर रही थी। हादसे में वह घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...