रामपुर, मई 10 -- सड़क पार कर रहे वृद्ध को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को राहगीरों ने नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा रविवार की शाम नगर के हाईवे स्थित मोहल्ला रोरा कला पर हुआ। मोहल्ला नई बस्ती रोरा कलां निवासी 70 वर्षीय वृद्ध मथुरा प्रसाद अपने घर से निकल कर सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे।इसी दौरान बरेली दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने रोडवेज को रोक लिया और घायल को नगर ...