फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- टूंडला में आगरा हाईवे पर सड़क पार कर रहे वृद्ध में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राजस्थान के सवाईं माधोपुर निवासी मानसिंह (70) बुधवार सुबह 10 बजे एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मानसिंह गंभीर घायल हो गए। साथ ही बाइक सवार अमन (30), दरक्षा (21) और मीना (50) निवासी नुनिहाई रामबाग थाना एत्मादौला आगरा बाइक से गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पार करते समय वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तहरीर आने पर बाइक सवार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.