मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर/छपार मुजफ्फरनगर के छपार में नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई। वह यूट्यूबर बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरियाणा के रोहतक के कलानौर निवासी 23 वर्षीय यश जुनेजा पुत्र नवीन जुनेजा वर्तमान में दिल्ली के उत्तमनगर में रहता था। वह यूट्यूबर था। गुरुवार को वह टूरिस्ट बस में सवार होकर हरिद्वार घूमने गया था। दोपहर करीब 12 बजे बस हाईवे पर भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित रेस्टोरेंट में रुकी थी। यश बस से उतरकर सड़क पार करने लगा, तभी हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में नगरनौसा के युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा घायल...