सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
गाजीपुर, जून 21 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खिजिरपुर के नसीरपुर स्थित वाराणसी गाजीपुर हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास शनिवार शाम सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। वाराणसी गाजीपुर हाईवे पर नसीरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र जमुना हाईवे किनारे गुमटी में पंचर बना अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर सड़क पारकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने राजेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.