सड़क पार कर रहे युवक को कंटेनर ने रौंदा, मौत
कानपुर, मार्च 2 -- चकेरी। रामादेवी चौराहे पर एक कंटेनर ने सड़क पर कर रहे युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार दोपहर चौराहे पर चौतरफा वाहनों का लोड होने के चलते वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इसी दौरान अहिरवां की तरफ जाने वाली लेन पर करीब 40 वर्षीय एक युवक सड़क पार कर रहा था। कंटेनर चालक ने जल्दबाजी में वाहन आगे बढ़ाया, जिससे युवक उसके टायर की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। रामादेवी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.