हरदोई, मई 8 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक की मौत हो गई है। दो लोग घायल हो गए। शाहजहांपुर के बण्डा पुवाया थाना क्षेत्र के निवासी आदेश कुमार जल जीवन मिशन के तहत हरपालपुर क्षेत्र में टंकी निर्माण में लगे थे। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे बद्रीपुरवा गांव के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे आदेश की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी समरपाल निवासी अजीजगंज शाहजहांपुर घायल हो गया है। बाइक चालक हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रम्पुरा गांव निवासी सुमित भी घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.