मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकरा चौक के समीप एनएच पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोकरा निवासी गोवर्धन ठाकुर (65) और बाइक सवार सरैया के व्यवसायी दीपक सोनी का पुत्र आयुष कुमार घायल हो गया। गोवर्धन ठाकुर के पैर की हड्डी टूट गई है और सिर में गंभीर चोट है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरैया सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन दोनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोवर्धन ठाकुर रेवा रोड पर दोकरा चौक स्थित अपने बथान के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.