कन्नौज, मार्च 29 -- तिर्वा l तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया l परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया l कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ेरा पट्टी निवासी भैयालालगांव में अपनी परचून की दुकान चलाते थे और रविवार शाम लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...