सड़क पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर
मेरठ, मई 18 -- सोमवार शाम कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट अज्ञात ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे एक किसान को टककर मार दी। गंभी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। अटेरना निवासी सोहनलाल पुत्र मोहर सिंह सोमवार शाम खेत पर कार्य कर अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजगित से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए सोहनलाल को राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.