पटना, जून 20 -- सड़क पार कर रहे एक किशोर को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूद के पास शुक्रवार की है। मृतक मकसूदपुर निवासी विजय उर्फ छोटू पासवान के 11 वर्षीय पुत्र राजवीर था। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद शव रखकर एसएच-106 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे राजवीर सड़क पार कर रहा था। तभी फतुहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप उसे कुचलते हुए बख्तियारपुर की फरार हो गया। इधर हादसे में घटनास्थल पर ही राजवीर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर शव रखकर फतुहा-बख्तियारपुर एसएच 106 को टायर जलाकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। लोग मुआवजा और बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर...