कौशाम्बी, जून 30 -- मंझनपुर कोतवाली के गौसपुर टिकरी में राम वन गमन मार्ग को पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के सामने हाइवे किनारे देर रात बाइक सवार तीन युवक घायल मिले हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गौसपुर टिकरी निवासी जुगराज (58) पुत्र छोटेलाल सोमवार की रात करीब दस बजे राम वन गमन को पार कर कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने जुगराज को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जुगराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग भागकर पहुंचे तो जुगराज को देखा। यह भी पढ़ें- वाहन के धक्के से अधेड़ हुआ घायल सूचना परिजनों को दी तो वे रोते-बिलखते हुए आए। इसी बीच गांव के लोगों को पता चला कि सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन युवक घायल पड़े हैं। तीनों को गंभीर चोटें आई थी...