लखनऊ, अप्रैल 17 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता।मड़ियांव में गुरुवार देर रात सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।फैज्जुलागंज के मौर्य मार्केट निवासी देवेंद्र कुमार पांडे (55)परिवार संग रहते थे। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटे और दो बेटी है। बड़े बेटे सचिन ने बताया कि पिता शुक्रवार रात किसी काम से घर से निकले थे। देर रात घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। बड़ा बेटा सचिन परिवार के साथ देवेंद्र की तलाश के लिए निकला। घर से कुछ दूरी पर लोगों की भीड़ लगी देखी। सचिन मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि पिता देवेंद्र मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.