बिहारशरीफ, मई 14 -- बिन्द थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास हुआ हादसा फोटो : बिन्द मौत-बिन्द थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में गुरुवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिन्द, निज संवाददाता।

हादसे का विवरण थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन के टक्कर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक 57 वर्षीय अरविंद महतो थे। हादसे से उनके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

परिजनों की स्थिति परिजनों ने बताया कि रात को करीब नौ बजे शौच के लिए घर से निकले थे। शौच करने के बाद घर वापल लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया और फरार हो गया। गांव के लोगों ने सूचना दी। परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। तब तक उनकी म...