सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात गाड़ी से कुचल कर मौत
औरंगाबाद, जून 11 -- अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामा बीघा निवासी 64 वर्षीय कारू साव के रूप में की गई है। वह ठेला पर घूम-घूम कर फल और जूस बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कारू साव पैदल ही सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक करने के क्रम में उन्हें कुचल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन चीखने चिल्लाने लगे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। गुरुवार को दाह संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत जम्होर थाना क्षेत्र में एक बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.