वाराणसी, फरवरी 3 -- चौबेपुर संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरपतपुर के झाम की मड़ई के समीप मंगलवार शाम करीब 7 बजे सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से अधेड़ चेतगंज के पियरी निवासी 58 वर्षीय स्वयं नारायण सिंह जख्मी हो गए। नरपतपुर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्वयं नारायण सिंह अपनी कार से वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर जा रहे थे। नरपतपुर के झाम की मड़ई के पास कार रोककर वह सड़क पार कर रहे थे। तभी वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर इलाज के लिए भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। उसे भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.