रुद्रपुर, फरवरी 11 -- दिनेशपुर। संवाददाता। नेशनल हाईवे-74 पर एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कनटोपा गांव निवासी गुरीदासी (85) पत्नी हरलाल बुधवार को हाईवे से पैदल घर लौट रही थीं। धौलपुर के पास गदरपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रत्यशदर्शियों के जरिये कार का नंबर मिल गया है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.