देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के धोरण, बीमा विहार के पास सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अविरल हाईट्स, बीमा विहार निवासी वाणी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना सात जनवरी की शाम करीब पौने छह बजे की है। उनकी बहन नम्या शर्मा सड़क पार कर रही थीं, तभी डिवाइडर के पास एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। घटना के कुछ मिनट बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में नम्या की सिर और गाल की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.