शामली, अप्रैल 9 -- शामली। कैराना-पानीपत मार्ग पर सड़क पार कर रही मां-बेटी को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां-बेटी को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, बेटी के हाथ में फैक्चर हुआ है। मां की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कैराना क्षेत्र के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी 45 वर्षीय प्रेमो पत्नी जयचंद बेटी पिंकी के साथ पानीपत के टोल प्लाजा के पास सर्विस सेंटर पर कार्य करने जा रही थी। शिव मंदिर के पास टेम्पो से उतरकर जब मां-बेटी सड़क पार कर रही थी तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल मां-बेटी को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मां प्रेमो को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.