कन्नौज, अप्रैल 16 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जलालपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कटरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट लिंक रोड पर सड़क पार कर रही 26 वर्षीय महिला की बेकाबू वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी प्रीति 26 वर्ष पत्नी अनुज कुमार राठौर पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ मायके हरदोई में रह रही थी। गुरुवार को वह टेंपो में सवार होकर वापस अपनी ससुराल भानपुर लौट रही थी। जैसे ही वह कटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास लिंक रोड पर टेंपो से उतरी और सड़क पार करने लगी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- डंपर से कुचलकर दुकड़ों में बंटी महिला की हुई शिनाख्त टक्कर इतनी भीषण थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.