सड़क पार कर रही महिला को बाईक ने मारी ठोकर,घायल
आदित्यपुर, जून 20 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर स्थित चिलगू के पास सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं। घटना शनिवार की सुबह करीब बजे की है। जानकारी के मुताबिक तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह-चौका निवासी सोमचांद कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। बाइक के पीछे सोमचांद सवार था। इसी दौरान चिलगू के पास सड़क पार कर रही महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार सोमचांद कुमार को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को नजदीकी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.