सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत
रुद्रपुर, जून 14 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित परशुराम चौक के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार जेसीबी ने बेटी के साथ सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी समेत मौके से फरार हो गया। मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूल खुरूड़ी, ब्लॉक भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा हाल सिविल लाइंस, रुद्रपुर निवासी ललिता जोशी ने कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी छोटी बहन 29 वर्षीय विमला हर्बोला अपनी बेटी के साथ उनके घर से अपने कमरे की ओर लौट रही थी। जब वह नैनीताल रोड पर परशुराम चौक के निकट विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी रोडवेज की ओर से आ रही एक जेसीबी ने उसे जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.